होम लखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ आइवी लीग यूनिवर्सिटी में चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2022 07:07 PM

लखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ आइवी लीग यूनिवर्सिटी में चयनित

लखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ आइवी लीग यूनिवर्सिटी में चयनित

लखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ आइवी लीग यूनिवर्सिटी में चयनित

लखनऊ, 6 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र आमिश अहमद बेग ने अमेरिका के  अत्यन्त प्रतिष्ठित डार्टमाउथ कालेज, जिसे आइवी लीग यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है, से उच्चशिक्षा हेतु 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए आमिश ने कहा कि आइवी कालेज में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होना मेरे लिए अविश्वसनीय, संतुष्टिदायक एवं गर्व से परिपूर्ण है। यह सफलता सी.एम.एस. के हमारे शिक्षकों व सभी परिवारीजनों के सहयोग की बदौलत ही संभव हो सकी है। आमिश इसी माह से शुरू होने जा रही आई.एस.सी. (12वीं) की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहा है। इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि आमिश हमारे विद्यालय का अत्यन्त ही मेधावी छात्र है और उसने समय-समय पर अपने ज्ञान व विलक्षण बुद्धिमत्ता से सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है। अभी कुछ वर्ष पहले आमिश ने आई.आई.टी. गुवाहाटी में आयोजित इण्टरनेशनल टेक फेस्ट में विश्व  के कई देशों के छात्रों के बीच अपने मेधात्व का परचम लहराया था।

                                सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जिनके कठिन परिश्रम व लगन की बदौलत सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

               

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)