होम स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर यूपी सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2022 10:29 PM

स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर यूपी सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी,

स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर यूपी सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी,

स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर यूपी सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी,

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ¨चार अप्रैल से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान में दो करोड़ से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत अध्यापकों द्वारा घर घर जाकर हाउस होल्ड सर्वे करने और बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को तैयार कराने को कहा है। अभियान का शुभारंभ हर जिले में जन प्रतिनिधियों तथा नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती जिले से अभियान का शुभारंभ करेंगे। 


नामांकन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापक सम्मानित होंगे

मुख्य सचिव ने शनिवार को लोकभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल चलो अभियान-2022 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को संबोधित किया। बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिकाधिक नामांकन को प्रोत्साहन दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2021-22 में आोयजित परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किए जाने की बात कही। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)