होम यूपी सरकार का बड़ा आदेश, 30 कुंतल से अधिक तेल नहीं रख सकेंगे खुदरा दुकानदार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2022 10:26 PM

यूपी सरकार का बड़ा आदेश, 30 कुंतल से अधिक तेल नहीं रख सकेंगे खुदरा दुकानदार

यूपी सरकार का बड़ा आदेश, 30 कुंतल से अधिक तेल नहीं रख सकेंगे खुदरा दुकानदार

यूपी सरकार का बड़ा आदेश, 30 कुंतल से अधिक तेल नहीं रख सकेंगे खुदरा दुकानदार

खाद्य तेल और तिलहन के दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने खाद्य तेल और तिलहन पर स्टाक सीमा (लिमिट) लागू कर दी है। इसके मुताबिक अब खाद्य तेल के खुदरा दुकानदार 30 कुंतल से अधिक मात्रा में तेल का स्टाक नहीं रख सकता है। वहीं, थोक कारोबारियों पर स्टाक लिमिट 500 कुंतल लगाई गई है। जबकि बड़े चेन रिटेलर(खुदरा) दुकानों पर 30 कुंतल व इनके डिपो पर 1000 कुंतल से अधिक तेल का स्टाक नहीं कर सकते हैं।


तेल व तिलहन की जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से स्टाक लिमिट का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश एक अप्रैल से लागू हो गया है। जोकि 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा। इस बाबत गजट नोटीफिकेशन भी जारी हो गया है। वहीं, लखनऊ वनस्पति एवं खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग बताते हैं कि स्टाक सीमा के जरिए सरकार तेल के दाम कम करने की कोशिश कर रही है। लेकिन आयातित तेल जब सस्ता होगा तभी यहां तेल के दाम घटेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)