होम शाहबाज शरीफ ने सत्ता संभाली तो करेंगे अमेरिका की गुलामी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2022 10:24 PM

शाहबाज शरीफ ने सत्ता संभाली तो करेंगे अमेरिका की गुलामी

शाहबाज शरीफ ने सत्ता संभाली तो करेंगे अमेरिका की गुलामी

शाहबाज शरीफ ने सत्ता संभाली तो करेंगे अमेरिका की गुलामी

अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ सत्ता संभालते हैं, तो वे अमेरिका की गुलामी करेंगे। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को वोटिंग होने की संभावना है। नेशनल असेंबली में बहुमत खो चुके इमरान खान सत्ता से जाने का डर सताने लगे हैं।


एक टीवी चैनल से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि शाहबाज शरीब अमेरिका के गुलाम होंगे...उन्होंने कल एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि भिखारी चयनकर्ता नहीं होते... इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है यह है कि गरीब और भिखारी गुलाम हैं। उनसे (शाहबाज शरीफ) पूछिए की कौन पाकिस्तान को ऐसी स्थिति में लाया। सिर्फ इसलिए कि हम गरीब हैं, क्या हमें गुलाम होना चाहिए?

विपक्षी दलों ने कहा है कि इमरान खान ने 'बहुमत खो दिया है' उनके कुछ सहयोगियों ने उन्हें छोड़ दिया और शाहबाज शरीफ प्रधान मंत्री होंगे। इमरान खान ने शाहबाज शरीफ पर हमला करते हुए कहा कि उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस दौरान उन्होंने विदेशी ताकतों का जिक्र करते हुए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को इसके साथ जोड़ा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)