होम लखनऊ में राजनाथ बोले- आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरे यूपी को केसरिया रंग में रंग दिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2022 09:39 PM

लखनऊ में राजनाथ बोले- आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरे यूपी को केसरिया रंग में रंग दिया

लखनऊ में राजनाथ बोले- आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरे यूपी को केसरिया रंग में रंग दिया

लखनऊ में राजनाथ बोले- आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरे यूपी को केसरिया रंग में रंग दिया

उत्तर प्रदेश में हाल में ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आए थे जबकि होली 18 मार्च को मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचार के दौरान बार-बार कहते रहे कि इस बार प्रदेश के लोग होली के पहले ही भाजपा की सरकार बनाकर जबरदस्त होली खेलेंगे। ठीक ऐसा ही कुछ हुआ भी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इन सब के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे थे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरा उत्तर प्रदेश केसरिया रंग में रंग गया।अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार के चुनाव में आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि उत्तर प्रदेश को केसरिया रंग में रंग दिया। ऐसा लग रहा था हर पिचकारी से रंग निकल रहा है तो केसरिया ही निकल रहा है। चाह मोदी जी की सरकार हो या योगी जी की, दोनों जनता के हित में काम करने वाली सरकार है। लखनऊ से सांसद ने कहा कि करीब 38 वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है कि प्रदेश में कोई सरकार दोबारा लौट कर आ रही है। यह जनता की आशीर्वाद से ही संपन्न हो पाया है। इस मौके पर राजनाथ ने प्रदेशवासियों को होली और नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने अनेकों काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं योगी सरकार के कामकाज के आधार पर यह कह सकता हूं कि वह एक बार फिर से जनता की कसौटी पर पूरी तरीके से खरी उतरेगी।

 

 

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का बच्चा-बच्चा पहचानता है। राजनाथ ने दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बहुत बड़े काम किए हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बेहद संवेदनशील है। लोगों को गैस सिलेंडर मिले हैं। आवास मिले हैं। कई सारी सुविधाओं का लाभ हुआ है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार लखनऊ पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही लखनऊ में पूर्व भाजपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी के ही विधायक डॉ नीरज बोरा ने राजनाथ सिंह को अंग वस्त्र और भगवान शिव की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)