होम मुलायम सिंह यादव से मिले अखिलेश, क्या शिवपाल यादव को लेकर हुई कोई बात?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2022 09:45 PM

मुलायम सिंह यादव से मिले अखिलेश, क्या शिवपाल यादव को लेकर हुई कोई बात?

मुलायम सिंह यादव से मिले अखिलेश, क्या शिवपाल यादव को लेकर हुई कोई बात?

मुलायम सिंह यादव से मिले अखिलेश, क्या शिवपाल यादव को लेकर हुई कोई बात?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच तल्खी दिखाई दे रही है। इन सब के बीच आज अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान आशु मलिक भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच शिवपाल यादव को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। मुलायम सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और शिवपाल यादव एक साथ आए थे। दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनावी नतीजों के बाद एक बार फिर से दोनों के रास्ते अलग-अलग दिखाई पड़ रहे हैं।शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही चर्चा गर्म है। आज शिवपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो भी कर लिया। इसके साथ ही उनके अयोध्या जाने की भी खबर है। सूत्र के दावा कर रहे हैं कि शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा पहुंच सकते हैं। इसके अलावा जसवंतनगर की सीट से उनके बेटे चुनाव लड़ सकते हैं। यही कारण है कि अचानक अखिलेश यादव भी दिल्ली पहुंच गए जहां उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं शिवपाल यादव। शिवपाल यादव हमेशा मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श मानते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)