होम सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2022 08:52 PM

सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद से रोजगार पर फोकस करने जा रही है। इसके लिए अभी से ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। बीजेपी सरकार अगले 05 वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं पर विशेष फोकस रखेगी। गरीब महिलाओं के लिए आटा-मसाला चक्की योजना शुरू करने की तैयारी है। सरकार बनने के तत्काल बाद अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम अपनी इस योजना का लाभ युद्ध स्तर पर महिलाओं को देने का शुभारंभ करेगा। 


भाजपा सरकार को महिलाओं को ध्यान में रखकर चलाई गई योजनाओं का चुनाव में लाभ मिला है। माना जा रहा है कि महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट किया। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण, जन धन खाते और कोरोना के समय मुफ्त राशन आदि योजनाओं का बीजेपी को सीधा फायदा हुआ है। अब सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम करने जा रही है। नई योजना के तहत महिलाओं को आटा और मसाला चक्की की इकाई स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि यह योजना महिलाओं को संबल प्रदान करेगी। उनको रोजगार का अवसर देने के साथ ही परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजबूत बनाएगी। 

सरकार की योजना के तहत सबसे पहले प्रदेश के 18 मण्डलीय मुख्यालयों के जनपदों में प्रति जनपद 125 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। कुल 2250 महिलाए योजना से जुड़कर अपने आटा-मसाला चक्की की इकाई स्थापित कर सकेंगी। इकाई की स्थापना के लिए प्रति महिला को 20 हजार रुपये दिया जाएगा। इसमें 10 हजार रुपये अनुदान के रूप में और बाकी राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष केन्द्रीय सहायता से दी जाएगी। सरकार ने इस योजना को पाइलेट प्रोजेक्ट के रूप में 02 जनपदों से शुरू करते हुए 17 महिला लाभार्थियों को चयनित भी किया है। बाकी जनपदों में महिलाओं को योजना से जोड़ने की तैयारी अब और तेजी से शुरू की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)