होम ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति, संजय राउत बोले- जनता की अदालत बड़ी है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2022 08:41 PM

ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति, संजय राउत बोले- जनता की अदालत बड़ी है

ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति, संजय राउत बोले- जनता की अदालत बड़ी है

ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति, संजय राउत बोले- जनता की अदालत बड़ी है

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर माधव पाटनकर के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी की 6.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पाटनकर की कंस्ट्रक्शन फर्म श्री साईबाबा गृहिणीर्मिती प्रा. लिमिटेड में नंदकिशोर चतुर्वेदी नाम के एक व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी धनराशि जमा की थी। 


ईडी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ठाणे स्थित निलाम्बरी अपार्टमेंट के 11 फ्लैट्स सील कर दिए हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 6.45 करोड़ बताई गई है। यह प्रोजेक्ट श्री साईबाबा गृहानिरमिति प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं जिसका स्वामित्व और नियंत्रण श्रीधर माधव पाटनकर के पास है। पाटनकर ठाकरे की पत्नी रश्मि के सगे भाई हैं।

पाटनकर के खिलाफ ईडी की कार्रवाई एजेंसी द्वारा पुष्पक समूह की कंपनी, मेसर्स पुष्पक बुलियन के खिलाफ 6 मार्च, 2017 को दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में आई है। केंद्रीय एजेंसी ने पहले महेश पटेल, चंद्रकांत पटेल, उनके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों से संबंधित पुष्पक बुलियन की 21.46 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)