होम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भवन किराए पर भी मिलेंगे, न्यास परिषद का फैसला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भवन किराए पर भी मिलेंगे, न्यास परिषद का फैसला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बने मल्टीपरपज सभागार सहित अन्य खुले स्थानों को निजी आयोजनों के लिए किराये पर भी दिया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है। बैठक में किराया निर्धारित करने पर विचार भी हुआ।
काशी विश्वनाथ मन्दिर न्यास परिषद की 102वीं बैठक विश्वनाथ धाम के न्यास सभागार में अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें ज्यादातर पुराने कार्यों का अनुमोदन हुआ। वहीं, आय-व्यय का बजट पेश किया गया। मंदिर के कर्मचारियों, पुजारियों व सेवादारों की सेवा नियमावली तैयार करने और मंदिर के देवालय शुल्क में वृद्धि के लिए दो समिति गठित करने का निर्णय हुआ।
शुल्क वृद्धि के लिए गठित समिति में मंदिर के एसीईओ, ओएसडी व अध्यक्ष की ओर से नामित दो सदस्य जबकि सेवा नियमावली से संबंधित समिति में अपर निदेशक कोषागार पेंशन राजकुमार शुक्ल, एसीईओ व अध्यक्ष की ओर से नामित दो सदस्य होंगे। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि समिति अगली बैठक में प्रस्ताव रखेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।