होम क्या आपको भी मिला है इस योजना का लाभ, खाते में आए हैं एक-एक हजार रुपये
क्या आपको भी मिला है इस योजना का लाभ, खाते में आए हैं एक-एक हजार रुपये
यूपी सरकार ने 85807 लोगों के खाते में 500 की जगह एक-एक हजार रुपये ट्रांसफार्मर किए हैं। अधिकारियों के अनुसार करीब 25 करोड़ 74 लाख रुपये लोगों के खाते में भेजे गए हैं। जानकारी के अनुसार विधवा पेंशन के 85807 लाभार्थियों के बैंक खातों में मंगलवार को मंगलवार 25.74 करोड़ की रकम ट्रांसफर कर दी गई। तीन-तीन महीने की पेंशन ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। डीपीओ ने लाभार्थियों से अपनी बैंक पासबुक को अपडेट करने की अपील की है।
प्रदेश सरकार ने जनवरी में विधवा पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी। बरेली में 85807 विधवा पेंशन के लाभार्थी हैं। शासन ने मंगलवार को पीएफएमएस के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी। चालू वित्तीय वर्ष की यह अंतिम तिमही की रकम लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। डीडी महिला कल्याण नीता अहिरवार ने बताया कि बदायूं में 52941 लाभार्थियों के खातों में 15.88 करोड़, पीलीभीत की 29395 लाभार्थियों के खातों में 8.81 करोड़ और शाहजहांपुर की 56991 लाभार्थियों के खातों में 17.09 करोड़ की रकम भेजी गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।