होम कैसे मजबूत होगी कांग्रेस! प्रियंका गांधी ने ईमेल के जरिए मांगे सुझाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2022 08:31 PM

कैसे मजबूत होगी कांग्रेस! प्रियंका गांधी ने ईमेल के जरिए मांगे सुझाव

कैसे मजबूत होगी कांग्रेस! प्रियंका गांधी ने ईमेल के जरिए मांगे सुझाव

कैसे मजबूत होगी कांग्रेस! प्रियंका गांधी ने ईमेल के जरिए मांगे सुझाव

कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी या आम जनता सीधे पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव दे सकते हैं। यूपी के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा कर रही है। प्रियंका गांधी को सीधे ई-मेल ([email protected]) से सुझाव भेजे जा सकते हैं। 
प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार विभाकर शास्त्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है और कहा है कि कांग्रेस यथासंभव आपके सुझावों पर अमल करने का प्रयास करेगी। इससे पहले पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेन्द्र सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह हार के कारणों की पहचान करे। इस दौरान वह पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों से मिलकर कारणों पर रिपोर्ट तैयार करेंगे और प्रियंका गांधी को सौंपेंगे।

इससे पहले प्रियंका गांधी हार के कारणों की समीक्षा बैठक कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुद्दे की बात नहीं हुई और लोग हार के कारणों की बजाय सपा-भाजपा की सीधी लड़ाई को कांग्रेस की हार का कारण बताते रहे। ज्यादातर लोगों को  नेतृत्व से ही शिकायत रही। इन चुनावों में पार्टी के केवल दो विधायक चुन कर पहुंचे हैं। 97 फीसदी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)