होम झांसी में बोले CM योगी, गजवा ए हिंद का सपना कभी पूरा नहीं होगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2022 10:06 PM

झांसी में बोले CM योगी, गजवा ए हिंद का सपना कभी पूरा नहीं होगा

झांसी में बोले CM योगी, गजवा ए हिंद का सपना कभी पूरा नहीं होगा

झांसी में बोले CM योगी, गजवा ए हिंद का सपना कभी पूरा नहीं होगा

उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं और सभी दिग्गज नेता पूरे दम-खम के साथ मैदान में तैयार हैं। प्रदेश में लगातार रैलियां और जनसभाएं हो रही हैं। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े-बड़े वादे और दावे किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम योगी रानी लक्ष्मी बाई के गढ़ झांसी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोए माँ कात्यायनी देवी की कृपाभूमि व महान क्रान्तिकारियों की तपस्थली क्रांतिभूमि कानपुर देहात में आज मुझे पुनः उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कानपुर देहात संवर रहा है, निखर रहा है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में अहर्निश कार्य कर रही है।सीएम योगी ने कहा कि हमारे लिए सत्ता प्रदेश की विकास यात्रा का संकल्प है। हर भूखे को भोजन उपलब्ध हो , इस हेतु डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। कानपुर देहात में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल 3,44,186 राशन कार्ड धारक अंत्योदय का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। जनपद कानपुर देहात में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में 1,79,318 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उनके दुःसाध्य जीवन को मधुमास के सरस उत्सव में परिवर्तित किया है।  सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। सौभाग्य योजना के तहत कानपुर देहात में कुल 92,000 लाभार्थियों को विद्युत संयोजन प्रदान कर लाभान्वित किया जाना हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सीएम योगी ने अखिलेश और शिवपाल पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लूट में चाचा-भतीजा की बराबर भागीदारी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)