होम KRK बोले- अगर 10 March को योगी जी की हार नहीं हुई, तो नहीं लौटूंगा भारत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2022 09:54 PM

KRK बोले- अगर 10 March को योगी जी की हार नहीं हुई, तो नहीं लौटूंगा भारत

KRK बोले- अगर 10 March को योगी जी की हार नहीं हुई, तो नहीं लौटूंगा भारत

KRK बोले- अगर 10 March को योगी जी की हार नहीं हुई, तो नहीं लौटूंगा भारत

फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। केआरके किसी भी अभिनेता-अभिनेत्री के खिलाफ टिप्पणी करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इस बार तो केआरके ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही चुनौती दे डाली है। दरअसल, कमाल आर खान ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अपने ट्वीट में कमाल आर खान ने लिखा कि अगर यूपी चुनाव में योगी की हार नहीं हुई तो वह देश छोड़ देंगे।कुल मिलाकर केआरके के पूरा ट्वीट को देखा जाए तो उन्होंने लिखा कि आज मैं वचन लेता हूं कि अगर 10 मार्च 2022 को योगी जी की हार नहीं हुई तो फिर मैं इंडिया कभी वापस नहीं आऊंगा। जय बजरंगबली! केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यूजर्स केआरके के ट्वीट पर उन्हें फटकार रहे हैं और उन्हें ट्वीट को डिलीट करने के लिए बोल रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया 'देखना थूक के मत चाट लेना, क्योंकि आएंगे तो योगी जी ही'। एक यूजर ने उन्हें पहले ही RIP बोल दिया। एक ने लिखा कि देखना वचन ही कहीं तुम्हारी ना ले ले, वैसे ऐसा ही एक वचन तुमने मोदी जी के लिए भी लिया था।आपको बता दें कि इससे पहले जाने-माने शायर मुनव्वर राना ने भी यह कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनती है तो वह पलायन कर जाएंगे। फिलहाल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। पांच चरण के चुनाव अभी भी बाकी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए नतीजे 10 मार्च को आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनती है। लेकिन कमाल आर खान ने अपनी ट्वीट से पहले ही खुद के लिए मुसीबत मोल ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)