होम 2 LPG सिलेंडर फ्री, लड़कियों के लिए स्कूटी, मणिपुर के लिए बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा
2 LPG सिलेंडर फ्री, लड़कियों के लिए स्कूटी, मणिपुर के लिए बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा
इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें मेधावी छात्राओं को दोपहिया वाहन देने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पेंशन को 1,000 रुपये तक बढ़ाने तथा 100 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप कोष स्थापित करने का वादा किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य पिछले पांच वर्षों में विकास के पथ पर बढ़ा है। राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या पर काबू पाया गया और कानून के शासन की स्थापना के साथ स्थिरता आई है। नड्डा ने घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘‘राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कॉलेज जाने वाली सभी मेधावी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।’’ भाजपा ने सत्ता में वापस आने पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को ‘रानी गाइदिन्ल्यू नुपी महेरोई सिंगी योजना’ के तहत 25,000 रुपये देने का भी वादा किया। पार्टी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की घोषणा की और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पेंशन 200 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का वादा किया। नड्डा ने कहा, ‘‘12 वीं कक्षा पास करने वाले सभी मेधावियों को लैपटॉप भी उपलब्ध कराए जाएंगे।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।