होम अखिलेश के प्रचार में उतरे मुलायम तो अमित शाह ने कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2022 09:42 PM

अखिलेश के प्रचार में उतरे मुलायम तो अमित शाह ने कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा

अखिलेश के प्रचार में उतरे मुलायम तो अमित शाह ने कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा

अखिलेश के प्रचार में उतरे मुलायम तो अमित शाह ने कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का मुख्य मुकाबला उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से माना जा रहा है। अखिलेश यादव भी भाजपा को कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच में तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होने हैं। तीसरे चरण में यादव बेल्ट और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में चुनाव होने हैं। अखिलेश यादव भी करहल सीट से पहली दफा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी की करहल सीट पर भी तीसरे चरण में ही वोट डाले जाएंगे। आज अखिलेश यादव के प्रचार में उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी उतरे थे। 2022 के चुनाव के लिए पहली बार मुलायम सिंह यादव ने आज किसी सभा को संबोधित किया। 2017 के बाद से मुलायम सिंह यादव चुनावी सभा बहुत कम कर रहे हैं। 2017 और 2019 में कुछ जगह पर उन्होंने जरूर चुनाव प्रचार किया था। लेकिन 2022 में वह अब तक कहीं भी चुनाव प्रचार नहीं कर पाए हैं।आज जैसे ही मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव के लिए प्रचार में आए, भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसना शुरू कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह भी आज करहल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने अखिलेश पर मुलायम सिंह यादव को प्रचार के लिए लाने को लेकर व्यंगात्मक लहजे में तंज कसा और कहा कि आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा? अमित शाह ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव को टीवी पर कहते सुना था कि वह यहां नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सीधे 10 मार्च को आएंगे। लेकिन छठे दिन ही आ गए और कड़ी धूप में, इतनी आयु में मुलायम सिंह यादव को भी मैदान में उतरना पड़ा। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि अब बताओ आगाज़ ऐसा है तो अंजाम क्या होगा? उन्होंने सवाल किया क्या कमल नहीं जीतेगा? इस सीट पर जीत को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए शाह ने मतदाताओं से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि भाजपा 300 सीटें जीते तो करहल में जीत हासिल करें। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)