होम कुमार विश्वास पर राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- केजरीवाल को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2022 09:58 PM

कुमार विश्वास पर राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- केजरीवाल को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा

कुमार विश्वास पर राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- केजरीवाल को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा

कुमार विश्वास पर राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- केजरीवाल को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से लेकर आज तक कुमार विश्वास चुप क्यों थे ? आपको चुनाव से 2-4 घंटे पहले इन तमाम चीजों की बात आई।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई बात थी तो आपने सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं बताया ? झूठे, प्रपोगेंडा वाले बयान को लेकर आप जो फर्जी वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात हुई थी तो आपने पार्टी क्यों नहीं छोड़ी। आप 2017, 2018 में पार्टी में रहे। आप को राज्यसभा की कुर्सी और मनचाहा पद नहीं मिला तो आपने प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया।

राघव चड्ढा ने कहा कि न्यूज चैनल और अखबार के संपादकों को फोन करके वीडियो चलाने का दबाव डाला जा रहा है और अगर इन लोगों ने यह वीडियो नहीं चलाया तो छापेमारी करने की धमकी दे रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि साल 2017 के पंजाब चुनाव से पहले भी माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हुई थीं। चुनाव से पहले मोर में बम धमाका हुआ था। इससे किसे फायदा हुआ था ? आज तक 2017 के बम धमाके में चार्जशीट दर्ज नहीं हुई है। यही लोग थे, यही लोग पंजाब के समाज को बांटना चाहती थी, यही ताकतें आम आदमी पार्टी को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह रही हैं। 

अगर ऐसा कोई सयंत्रण था तो चुनाव से 1-2 दिन पहले आप यह बाते करते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)