होम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2022 09:33 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

यूक्रेन और रूस के बीच विवाद लगातार जारी है। पूरा विश्व इससे चिंतित नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है। इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी बड़ी आशंका जाहिर की है। न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है। बाइडन ने कहा कि पुतिन से बातचीत करने की उनकी योजना नहीं है। हालांकि एएफपी ने विदेश मंत्रालय के हवाले से यह भी कहा है कि फिलहाल रूस यूक्रेन पर हमला करने की कोई प्लानिंग नहीं कर रहा है। इससे पहले जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका अब भी बनी हुई है और अमेरिका हमले का ‘‘निर्णायक’’ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने मॉस्को से युद्ध न छेड़ने का अनुरोध किया।अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के बारे में और यूरोपीय सुरक्षा पर वाशिंगटन और नाटो के प्रस्तावों का जवाब दिया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का जवाब मास्को में अमेरिकी राजदूत को दिया गया। हालांकि, पत्र के बारे में विवरण अभी जारी नहीं किया गया है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि रूसी संघ से हमे एक जवाब मिला है।’’ यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका और उसके नाटो साझेदार रूस की कथनी और करनी पर नजर रखेंगे। उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में कहा, ‘‘हमने उन कुछ सैनिकों को सीमा के पास देखा है। हमने उन्हें लड़ाकू विमान उड़ाते देखा है। ’’ नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन को इस बात का अंदेशा है कि यूक्रेन पर हमले के लिए रूस एक पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)