होम कांग्रेस का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में सरकार बनने पर पूरे करेंगे 4 वादे, गैस के दाम नहीं होंगे 500 के पार
कांग्रेस का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में सरकार बनने पर पूरे करेंगे 4 वादे, गैस के दाम नहीं होंगे 500 के पार
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनती है तो एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए के पार नहीं होने देंगे। इसी बीच उत्तराखंड कांग्रेस का चुनावी अभियान एवं उत्तराखंडी स्वाभिमान, चार धाम चार काम का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ समेत अन्य नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनने पर भले ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते रहे लेकिन उत्तराखंड में 500 रुपए के पार नहीं होंगे। इसके अलावा बढ़ी हुई बेरोजगारी को देखते हुए 5 लाख परिवारों को हर साल 40,000 रुपए दिए जाएंगे, ताकि गरीब से गरीब परिवार सम्मानजनक ढंग से अपना जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि 4 लाख परिवारों को नौकरी दी जाएगी और घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का रिसोर्स जेनरेशन पर फोकस रहेगा, हम कैसे अपने संसाधन बढ़ाएंगे इस पर हम अपने घोषणापत्र में एक अध्याय दे रहे हैं। वहीं, गैस के दाम 500 रुपए के पार नहीं होने के वादे पर हरीश रावत ने कहा कि ये संभव है, हमने पूरा गणित लगाकर यह वादा किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।