होम यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, कैराना से नाहिद हसन पर ही अखिलेश ने जताया भरोसा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2022 09:38 PM

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, कैराना से नाहिद हसन पर ही अखिलेश ने जताया भरोसा

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, कैराना से नाहिद हसन पर ही अखिलेश ने जताया भरोसा

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, कैराना से नाहिद हसन पर ही अखिलेश ने जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची में 159 नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी नाम है। अखिलेश यादव मैनपुरी की तरह सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसके अलावा आजम खान का भी नाम है जो कि रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि अखिलेश यादव ने कैराना से नाहिद हसन पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि नाहिद हसन को लेकर भाजपा लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर है। नाहिद हसन को भाजपा कैराना से हिंदुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार मान रही है। ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक मनोज पांडे पर ही विश्वास जताया है। माना जा रहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य को ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी टिकट दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। चरथावल से पंकज मलिक चुनाव मैदान में होंगे जबकि नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि धर्म सिंह सैनी हाल में ही योगी सरकार से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)