होम चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति जारी, अनिल वर्मा ने छोड़ी भाजपा तो सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2022 09:42 PM

चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति जारी, अनिल वर्मा ने छोड़ी भाजपा तो सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी

चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति जारी, अनिल वर्मा ने छोड़ी भाजपा तो सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी

चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति जारी, अनिल वर्मा ने छोड़ी भाजपा तो सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है और नेता एक दल दूसरे दल में आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता अनिल वर्मा ने पार्टी को अलविदा कहते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। सपा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सपा ने एक ट्वीट में लिखा कि सपा का बढ़ता कारवां! भाजपा नेता और शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से प्रत्याशी रहे अनिल वर्मा सपा की विचारधारा से प्रभावित होकर हुए पार्टी में शामिल। आपका हार्दिक स्वागत! इससे पहले जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा को छोड़ सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने ट्वीट किया था कि भाजपा में निरंतर जारी है निषाद समाज का तिरस्कार! जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं। फतेहाबाद से भाजपा विधायक जितेन्द्र वर्मा भाजपा छोड़, सपा में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बनाया आगरा का जिलाध्यक्ष। पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा। माना जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की वजह से भाजपा नेता नाराज चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने सपा में शामिल होने का मन बनाया। वहीं दूसरी तरफ सपा को भी झटका लगा है। आंबेडकरनगर जिले की जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)