होम अमरिंदर का बड़ा खुलासा- इमरान ने संदेश भेजकर सिद्धू को वापस मंत्री बनाने के लिए कहा था

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2022 09:59 PM

अमरिंदर का बड़ा खुलासा- इमरान ने संदेश भेजकर सिद्धू को वापस मंत्री बनाने के लिए कहा था

अमरिंदर का बड़ा खुलासा- इमरान ने संदेश भेजकर सिद्धू को वापस मंत्री बनाने के लिए कहा था

अमरिंदर का बड़ा खुलासा- इमरान ने संदेश भेजकर सिद्धू को वापस मंत्री बनाने के लिए कहा था

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि जब उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री पद से हटा दिया था तो पाकिस्तान से उन्हें एक संदेश आया कि वहां के प्रधानमंत्री ने निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूंगा। इस संदेश में कहा गया कि सिद्धू अगर काम नहीं करें तो उन्हें निकाल देना। हम आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह खुलासा भाजपा मुख्यालय में किया। अमरिंदर पहले भी सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बता चुके हैं।हम आपको बता दें कि पंजाब की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाकर अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि पंजाब का चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। संवाददाता सम्मेलन के बाद भाजपा मुख्यालय में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और संयुक्त अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा ने संयुक्त रूप से तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)