होम उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज 30 जनवरी तक रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज 30 जनवरी तक रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19के मद्देनजर शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की अवधि बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दी। एक सरकारी बयान के अनुसार इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों की बंदी 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। सरकार ने पहले राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।