होम उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन, ओवैसी ने दिया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2022 08:56 PM

उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन, ओवैसी ने दिया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन, ओवैसी ने दिया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन, ओवैसी ने दिया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपना दमखम लगाना शुरू कर दिया है। इन सब के बीच अब तीसरे मोर्चे का भी ऐलान हो गया है। वैसे तो उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच मानी जा रही है। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस भी अपना दम लगा रही हैं। इन सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में अब तीसरे मोर्चे का भी गठन कर लिया गया है। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है।गठबंधन के ऐलान के साथ ही ओवैसी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर एक फॉर्मूला दिया है। ओवैसी ने दावा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में सरकार बनती है तो दो मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से। इसके अलावा तीन उप मुख्यमंत्री होंगे जिसमें मुस्लिम समुदाय भी शामिल होगा। आपको बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया था। हालांकि बाद में ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ओवैसी ने कई सीटों के लिए उम्मीदवारों की ऐलान भी कर दिए हैं। ओवैसी की पार्टी की ओर से मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। हालांकि ओवैसी की सूची में हिंदू उम्मीदवारों के भी नाम है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में विपक्ष ओवैसी को भाजपा की बी टीम लगातार बता रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)