होम समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार : अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2022 09:02 PM

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा)के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को वादा किया कि पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने यह घोषणा यहां अयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। इस अवसर पर बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी व इस चुनाव में कांग्रेस में उम्मीदवार सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल हुईं। अखिलेश ने बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया को बरेली कैंट से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है।इसके अलावा संडीला से पूर्व विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी पार्टी में शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है। आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वो सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी।यह नौकरी आईटी सेक्टर वालों को मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, जो समाजवादी पार्टी 18 लाख लैपटॉप बांट सकती है उसको 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देने में समय नहीं लगेगा। आईटी सेक्टर के लिए पहला संकल्प हैं कि 22 लाख युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)