होम उत्तर प्रदेश में भाजपा से गठबंधन पर नहीं बनी बात, अब अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी जदयू
उत्तर प्रदेश में भाजपा से गठबंधन पर नहीं बनी बात, अब अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी जदयू
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। इन सबके बीच बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू भी उत्तर प्रदेश में गठबंधन की कोशिश में थी। हालांकि जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन पाई है। यही कारण है कि अब जनता दल यूनाइटेड की ओर से अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ऐसे 26 सीटों का भी ऐलान कर दिया है जहां जदयू अपना उम्मीदवार उतारेगी। ललन सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर पहले हमें पता होता कि गठबंधन नहीं हो सकती तो हम और बेहतर तैयारी करते।हालांकि जदयू की ओर से इस बात पर भी जोर दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग चुनाव लड़ने से बिहार में गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ललन सिंह ने कहा कि चार-पांच महीने पहले केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से बात भी की थी। आरसीपी सिंह ने भरोसा दिया था कि गठबंधन हो जाएगा। हमने गठबंधन के लिए लंबे समय तक इंतजार किया। लेकिन भाजपा की ओर से शुक्रवार शाम तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है।ललन सिंह ने कहा कि सकारात्मक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में हमने अब अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उत्तर प्रदेश में संजय निषाद और अपना दल के साथ हमारा गठबंधन है। लेकिन उन्होंने जदयू का कहीं भी नाम नहीं लिया। यही कारण है कि हम अब अपने दम पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुप पटेल ने 51 सूची हमें दिए थे लेकिन आरसीपी सिंह ने इंतजार करने को कहा था। फिलहाल हम 26 सीटों की सूची जारी कर रहे है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।