होम कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बरेली कैंट से पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बरेली कैंट से पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। नेताओं का पाला बदलना भी देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस की ओर से जिसे बरेली कैंट से प्रत्याशी बनाया गया था। वह आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। यह नेता हैं सुप्रिया ऐरन। सुप्रिया ऐरन पूर्व मेयर रह चुकी हैं जबकि उनके पति पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन हैं। दोनों आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शामिल होने के साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रिया अदा उनको टिकट भी दे दिया गया। अब सुप्रिया ऐरन बरेली कैंट से कांग्रेस नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।सुप्रिया ऐरन के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनका पार्टी में स्वागत है। वह पार्टी में बाहर से नहीं आई है बल्कि वह पहले से ही सपा में ही थीं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ काफी उम्मीद से देख रही है। अखिलेश यादव ने आज भी उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया। साथ ही साथ योगी सरकार पर जमकर हमला भी किया।अखिलेश यादव ने कहा कि ‘‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है। आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वो सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी। यह नौकरी आईटी सेक्टर वालों को मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, जो समाजवादी पार्टी 18 लाख लैपटॉप बांट सकती है उसको 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देने में समय नहीं लगेगा। आईटी सेक्टर के लिए पहला संकल्प हैं कि 22 लाख युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।