होम राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की संपत्ति की शुरू की जांच
राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की संपत्ति की शुरू की जांच।बुलडोजर बाबा के डर से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा से की मुलाकात
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) भाजपा का दामन छोड़ सपा से चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक रोशन लाल को अब
बुलडोजर बाबा का डर सताने लगा है।आज से राजस्व विभाग टीम ने रोशन लाल वर्मा की सम्पत्तिओ की जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक वर्मा अपना चुनावी जाति गत कार्ड खेलते हुए बहुत उम्मीद लेकर बीएल वर्मा के पास पहुंचे,लेकिन बहा भी निराशा होना पड़ा।बीएल वर्मा ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताते रहे। बी एल वर्मा संगठन के रहकर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी निभा रहे है।आज केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के स्वागत को लेकर जनपद के तमाम लोधी नेता उनसे मिलने पहुंचे। वही चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होकर सपा की साइकिल निशान पर चुनाव लड़े रोशन लाल वर्मा जिनके द्वारा जनपद के कद्दावर नेता कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को काफी भला बुरा कहा गया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार फिर भाजपा ने बना ली ।मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दुबारा योगी बाबा का राज तिलक हो गया। योगी ने मुख्यमंत्री की सपथ लेते ही उनके बुलडोजर ने अपना काम करना शुरू कर दिया। बुलडोजर से घबराए रोशन लाल वर्मा बड़ी उम्मीद लेकर बीएल वर्मा के दरबार में हाजिर हुए लेकिन मंत्री महोदय ने केंद्र एवं राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताते रहे।बही हिंदू युवा वाहिनी का कहना है की अगर रोशन लाल वर्मा को पार्टी भाजपा में सामिल करती है तो इसका विरोध करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।