होम छात्रों के लिए HBTU ने शुरू की स्टार्टअप स्कीम, 5 लाख रुपए के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
छात्रों के लिए HBTU ने शुरू की स्टार्टअप स्कीम, 5 लाख रुपए के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) ने स्टार्टअप के लिए अपने द्वार देशभर के छात्रों के लिए खोल दिए हैं। दीर्घगामी परिणामी वालों के स्टार्टअप का चयन कर तीन वर्ष का यहां अवसर दिया जाएगा। जुलाई से दस स्टार्टअप के साथ शुरुआत होगी। एचबीटीयू ने यूनिवर्सिटी में इंक्यूबेशन हब की स्थापना की है। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल प्लेसमेंट तक सीमित रखना ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षित कर रोजगार देने वाला बनाना है। विश्वविद्यालय ने कार्ययोजना तैयार बना ली है। संबंधित कंपनियों से आपसी समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। पूर्व छात्रों की भी मदद ली जा रही है। जुलाई से यह सेल पूरी तरह काम करने लगेगी।
मिलेगी पांच लाख की धनराशि:
विश्वविद्यालय के अनुसार जो स्टार्टअप चयनित किए जाएंगे उन्हें पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यह धनराशि स्टार्टअप के आधार पर ज्यादा भी हो सकती है। स्टार्टअप शुरू करने वाले छात्रों को हर तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका लाभ कोई भी बाहरी छात्र उठा सकता है। देशभर से पहले आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद विशेषज्ञों की एक टीम दावों का वैज्ञानिक आकलन कर इन्हें चयनित करेगी।एचबीटीयू के कुलपति प्रोफेसर समशेर ने बताया कि कुछ कारणों से स्टार्टअप की शुरुआत नहीं हो पा रही थी। जुलाई से इसे शुरू कर दिया जाएगा। जो स्टार्टअप शुरू होंगे उन्हें शुरुआती तौर पर पांच लाख की धनराशि मिलेगी। सम्बंधित कंपनियों से एमओयू हो चुके हैं। आईआईटी कानपुर की पूरी मदद ली जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।