होम सत्ता के डबल इंजन के पावर वाली गाड़ी लोगों को रौंद रहीः अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2022 07:55 PM

सत्ता के डबल इंजन के पावर वाली गाड़ी लोगों को रौंद रहीः अखिलेश यादव

सत्ता के डबल इंजन के पावर वाली गाड़ी लोगों को रौंद रहीः अखिलेश यादव

सत्ता के डबल इंजन के पावर वाली गाड़ी लोगों को रौंद रहीः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में दोगुनी रफ्तार से अपराधी तत्व आतंक फैला रहे हैं। सत्ता के डबल इंजन की पावर वाली गाड़ी से लोगों को रौंदने का सिलसिला भी बेरोकटोक चल रहा है। 
उन्होंने कहा है कि भाजपा के विधायक की गाड़ी से लखीमपुर खीरी में दो भाई कुचल कर मर गए। बुलन्दशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा हो गईं, पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की, न ही कोई जांच शुरू की। लखनऊ में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों का तांडव हो या फिर 20 बदमाशों ने मिलकर पांच थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाया, कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की लेकिन पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। प्रयागपुर-बहराइच में भाई -भतीजों ने एक दम्पत्ति का डबल मर्डर कर दिया।
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचला जा रहा है। भाजपा सरकार में न्याय नहीं, हर तरफ सत्ता की मनमानी चल रही है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, यही भाजपा राज की सच्चाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)