होम आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान समिति ने गरीब कन्या विवाह के लिए जरूरी सामान किया भेट
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान समिति ने गरीब कन्या विवाह के लिए जरूरी सामान किया भेट
शाहजहाॅपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुके आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिनांक 18 अप्रैल को आर्थिक स्थित से कमजोर परिवार की कन्या के वैवाहिक आयोजन हेतु रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई के सहयोग से गृहस्थी का सामान सोफा सेट साडिया सूट मिक्सर ग्राइन्डर इन्डेक्शन चूल्हा राशन आदि अनेक उपहार भेंट किये। इस अवसर पर समिति के सचिव नीरज बाजपेई ने बताया कि कु. दिव्यां का वैवाहिक आयोजन 19 अप्रैल दिन मंगलबार को दोपहर 12ः00 बजे आर्य समाज में जयमाल आदि सम्पन्न करवायी जायेगी। इसी दिन शाम 4ः00 बजें कु. दिव्या की विदाई की जायेगी। समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश ने बताया कि हमारी समिति 18 वर्षो से निरन्तर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में समाज सेवा के रूप में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हो या किसी कमजोर परिवार की विटिया का विवाह हो, हमारी समिति बढकर कार्य सम्पन्न कराती है। उन्होने आज आये हुआ सभी आगुन्तको का हार्दिक आभार प्रकट किया।
आज के इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र सक्सेना, सुरेन्द्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, विक्रान्त सक्सेना, अशोक गुप्ता, शशांक कौशिक, महेन्द्र दुबे आदि का सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।