होम जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2022 08:03 PM

जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण

जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण

जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) बाल कल्याण समिति शाहजहांपुर के अध्यक्ष अमितेश द्विवेदी की अध्यक्षता में न्याय पीठ के अन्य सदस्य राम औतार

त्रिपाठी ,कुँवर मुनीश सिंह परिहार(एड0) संध्या सक्सेना,( प्रदत शक्तियां प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा जिला कारागार जाकर वहां पर निरुद्ध महिला बंदियों के संरक्षण तथा देखभाल में उनके साथ रह रहे पारिवारिक रूप से संरक्षण हीन 6 वर्ष तक के बच्चों के रहन-सहन, खान-पान तथा उनके मौलिक प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि की जानकारी प्राप्त की गायी। निरीक्षण के समय जिला कारागार शाहजहांपुर के अधीक्षक श्री वी0डी0 पांडे ,जेलर राजेश कुमार राय एवं डॉक्टर नरेंद्र पाल चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय रूबी गुप्ता सहायक अध्यपिका जिन्हें बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा बच्चों के संरक्षण कार्य हेतु सम्बन्द्ध किया गया द्वारा एक कक्ष में 10 बच्चों को पढ़ाते हुए पाया गया ।बच्चों को कारागार की ओर से साफ एवं पर्याप्त संख्या में कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार एवं दूध आदि की व्यवस्था की जा रही है, बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है तथा उनके कार्ड बने हुए पाए गए। कारागार में निरुद्ध गर्भवती महिलाओं का समय ,समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है तथा इस श्रेणी की महिला बंदियों को अतिरिक्त पोष्टिक आहार दिए जाने की व्यवस्था की जाती है। महिला बंदी अपने बच्चों के साथ जिस वार्ड में रखी गई हैं वह स्थान काफी साफ सुथरा एवं पूर्णरूपेण हवा व प्रकाश की दृष्टि से सुविधा अनुकूल है। महिला बंदियों को सिलाई ,कढ़ाई जैसी दैनिक उपयोगी प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। महिला बंदियों के परिजनों से बात कराए जाने हेतु कारागार में पी0सी0ओ 0की व्यवस्था कराई गई है जिन्हें सप्ताह में अधिकतम 5 बार उनको अपने परिजनों से बात करने की सुविधा प्रदान की जाती है। महिला बंदियों में बच्चों की जरूरतों तथा उनको प्राप्त सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि कारागार की ओर से बच्चों की हर आवश्यक जरूरतों को पूर्ण किया जा रहा है!

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)