होम कैसे पिज्जा के एक ऑर्डर से हुआ मोहाली में हमले पर पहला खुलासा, इनसाइड स्टोरी
कैसे पिज्जा के एक ऑर्डर से हुआ मोहाली में हमले पर पहला खुलासा, इनसाइड स्टोरी
पंजाब के मोहाली में पुलिस खुफिया विभाग के हेडक्वार्टर पर हमले का पहला सुराग एक पिज्जा डिलिवरी से मिला है। बिल्डिंग पर रॉकेटनुमा हथियार से हमले के कुछ मिनट पहले पिज्जा का यह ऑर्डर किया गया था। इसी क्लू से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को शाम करीब 7:45 बजे मुख्यालय की इमारत की तीसरी मंजिल पर हमला किया गया। यह हमला रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से किया गया था। ग्रेनेड के हमले से कुछ खिड़कियां टूट गईं और छत का एक हिस्सा ढह गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले से कुछ देर पहले ही एक इंटेलिजेंस ऑफिसर बाहर अपनी पिज्जा डिलिवरी लेने के लिए गया था। गेट के बाहर कदम रखते ही ऑफिसर ने देखा कि ऑफिस के पास ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी है। हेडक्वार्टर के बाहर एक बड़ी कार पार्किंग भी है। ऑफिसर जब अपना पिज्जा लेकर अंदर गया तो पता चला कि यहां आरपीजी से हमला हुआ है। वह भागकर बाहर आया लेकिन तब तक कार जा चुकी थी। उसे इन कार सवारों पर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लगभग 7 हजार मोबाइल फोन ट्रैश करने के बाद इंटेलिजेंस के सूत्रों का कहना है कि यह आरपीजी ड्रोन से गिराया गया होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।