होम नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2022 07:17 PM

नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

 नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

लखनऊ, 11 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के तीन मेधावी छात्रों सुमित मिश्रा, सुजल मिश्रा एवं स्वप्निल विश्वदीप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा के परिणाम अभी हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन छात्रों का भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना शुरू से ही रहा है। सी.एम.एस. के इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।

       यह बड़े गर्व की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)