होम पीएम मोदी ने दो भारत बनाए, एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का... गुजरात में गरजे राहुल गांधी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2022 09:35 PM

पीएम मोदी ने दो भारत बनाए, एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का... गुजरात में गरजे राहुल गांधी

पीएम मोदी ने दो भारत बनाए, एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का... गुजरात में गरजे राहुल गांधी

पीएम मोदी ने दो भारत बनाए, एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का... गुजरात में गरजे राहुल गांधी

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। आदिवासी दाहोद जिले में एक सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने दो भारत बनाए हैं। एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का। एक तरफ देश के संसाधन कुछ अमीर लोगों को दिए जा रहे हैं तो दूसरी ओर गरीब जनता संसाधनों के अभाव में जीने को मजबूर है।इस साल के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आदिवासी दाहोद जिले में एक "आदिवासी सत्याग्रह रैली" में अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस राज्य में सत्ता में आएगी। कहा, "2014 में नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधान मंत्री बने। इससे पहले वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जो काम उन्होंने गुजरात में शुरू किया, वह देश में कर रहे हैं। इसे गुजरात मॉडल कहा जा रहा है।"
राहुल गांधी ने आगे कहा, "आज दो भारत बन रहे हैं, एक अमीरों का भारत, कुछ चुनिंदा लोग, अरबपति और नौकरशाह जिनके पास सत्ता और पैसा है। दूसरा भारत आम लोगों का है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दो भारत नहीं चाहती। उन्होंने कहा, "भाजपा मॉडल में, पानी, जंगल और जमीन जैसे लोगों के संसाधन जो आदिवासियों और अन्य गरीब लोगों के हैं, कुछ चुनिंदा लोगों  को दिए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)