होम राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2022 09:30 PM

राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या आकर राम मंदिर में दर्शन करने का ऐलान किया है। इस बीच भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने उनके दौरे का विरोध करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकाला और कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं देंगे। ब्रजभूषण सिंह ने ठाकरे के विरोध को भाजपा से इतर अपना निजी मामला बताते हुए ऐलान किया, 'मैं स्पष्ट कर दूं, मेरे इस विरोध का मेरी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, मैं पहले राम का वंशज हूं, फिर उत्तर भारतीय और सबसे बाद में भारतीय जनता पार्टी का सांसद।'
ब्रजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने पैतृक आवास से नंदिनी नगर महाविद्यालय तक शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विशाल काफिले के साथ रोड शो किया। इसके बाद में नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होंने लोगों से राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर डटकर विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने ऐलान किया कि अब उत्तर भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा, 'राज ठाकरे दबंग नहीं हैं, वह चूहा हैं, चूहा।' सांसद ने दावा किया कि उन्हें मराठों का समर्थन प्राप्त है और वह छत्रपति शिवाजी महराज को अपना आदर्श मानते हैं।
मराठों का स्वागत करेंगे, लेकिन राज ठाकरे का है विरोध
ब्रजभूषण ने कहा कि मराठा आएं, तो वह उनके स्वागत में अपनी जान तक दे देंगे, लेकिन उनका विरोध केवल एक व्यक्ति (राज ठाकरे) से है, सम्पूर्ण मराठा समुदाय से नहीं। इसके पहले बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वह मोदी जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि वह राज ठाकरे से पूछना चाहता हैं कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का उत्पीड़न क्यों है? उन्होंने दावा किया कि राज ठाकरे यदि उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तो आज की बात तो छोड़िए, अपने पूरे जीवन काल में कभी भी यदि राज ठाकरे यूपी, बिहार और झारखंड की धरती पर उतरना चाहेंगे तो उत्तर भारतीय उनका पुरजोर विरोध करेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)