होम वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर की विभिन्न विधानसभाओं में किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Apr 1, 2024 07:30 PM

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर की विभिन्न विधानसभाओं में किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर की विभिन्न विधानसभाओं में किया लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर की विभिन्न विधानसभाओं में किया लोकसभा  चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

आकाश सक्सेना 
शाहजहांपुर  :रविवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे। लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा सांसद अरूण सागर ने समर्थकों के साथ उनके मुलाकात की। उसके बाद वित्त मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी अरुण ने कटरा विधानसभा, जलालाबाद विधानसभा और तिलहर विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पांच साल पहले अरुण सागर की जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी इमानदारी के साथ क्षेत्र में जा जाकर जनता से वोट देने की अपील की थी। उसका नतीजा ये था कि, जनता ने अरूण सागर को सांसद के रूप में अपना नेता चुना था। उसके बाद जिले में विकास कार्य की गंगा बहाई गई। एक बार फिर से वही समय आ गया है। पार्टी ने अरुण सागर पर भरोसा जताते हुए शाहजहांपुर का लोकसभा प्रत्याशी बनाया है ।इस बार इतनी मेहनत करना है कि, पिछली बार से ज्यादा मत हासिल कर दूसरी बार अरुण सागर को सांसद बनाना है।
नहीं लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा सांसद अरुण सागर ने क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पांच साल तक जनता ने सेवा करने का मौका दिया। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि, गंगा एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर जनपद के 41 गावों से होकर गुजरेगा, जिससे इस शाहजहांपुर क्षेत्र की उत्तराखंड एवं आसपास के जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर हो पाएगी। सांसद अरुण सागर ने कहा कि, जिले के विभिन्न नदियों समेत रेलवे क्रासिंग पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से चार बड़े पुल बनवाए गए हैं। पांच के दौरान तमाम उन योजनाओं गरीब जनता के लिए धरातल पर लाएं हैं। जिसका लाभ शाहजहांपुर की जनता को मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील है कि, इस बार लोकसभा चुनाव में जीत पिछली बार ज्यादा मतों से जीत दिलाए ताकि, अधूरे विकास कार्य को भी जल्द पूरा कराया जा सके।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, मा0 विधायक हरिप्रकाश वर्मा,विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा, महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा, लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, लोकसभा संयोजक अरूण गुप्ता, लोकसभा सह-संयोजक शरदवीर सिंह, चेयरमैन कलान हरि नारायण गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व अध्यक्ष जि0पं0/विधानसभा संयोजक अजय प्रताप सिंह यादव, विधानसभा प्रभारी प्रशांत पटेल, विधानसभा संयोजक  रमाकान्त मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, जिला मंत्री छोटे लाल लोधी सभी सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण, ब्लॉक प्रमुखगण पार्टी पदाधिकारियों एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)