होम बारामती में ननद-भौजाई के बीच चुनावी मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2024 10:33 PM

बारामती में ननद-भौजाई के बीच चुनावी मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार

बारामती में ननद-भौजाई के बीच चुनावी मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार

बारामती में ननद-भौजाई के बीच चुनावी मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला इस बार बेहद रोचक हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बारामती से सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार घोषित किया है।सुनेत्रा पवार एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। मालूम हो कि सुनेत्रा पवार अजित पवार की पत्नी हैं। शरद पवार ने पहले ही बारामती सीट से अपनी बेटी और 3 बार की इस सीट से सांसद सुप्रिया सुले को मैदान में उतारने की घोषणा कर दी थी। बारामती को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार के परिवार का गढ़ माना जाता है।
इससे पहले, बारामती सीट से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरने की घोषणा करने वाले शिवसेना नेता विजय शिवतारे ने शनिवार को अपना रुख बदल लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत पार्टी से जुड़े शिवतारे ने कहा कि वह पुणे जिले की बारामती सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे और इसके बजाय महायुति गठबंधन के प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। शिवतारे की पहले की घोषणा से एनसीपी और शिवसेना के बीच मतभेद पैदा हो गया था, क्योंकि भाजपा के साथ ये पार्टियां राज्य में महायुति का हिस्सा हैं। यह मतभेद शिवतारे की ओर से अजित पवार पर किए जा रहे हमलों से भी साफ हुआ।
बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट के लिए 5 चरणों में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच मतदान होगा। बारामती में 7 मई को मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी। वहीं, एनसीपी (शरद पवार) ने शनिवार को कहा कि उसने सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज की है। स्टार प्रचारकों के रूप में अन्य दलों के व्यक्तियों के नाम प्रकाशित करके जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और चुनाव संहिता का उल्लंघन से जुड़ा यह मामला है। एनसीपी (शरद पवार) महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (UBT) और कांग्रेस भी शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)