होम मुख्तार ने जिन गरीबों की मदद की वे उन्हें मसीहा मानते हैं, माफिया की मौत पर पहली बार बोले मंत्री ओपी राजभर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2024 10:42 PM

मुख्तार ने जिन गरीबों की मदद की वे उन्हें मसीहा मानते हैं, माफिया की मौत पर पहली बार बोले मंत्री ओपी राजभर

मुख्तार ने जिन गरीबों की मदद की वे उन्हें मसीहा मानते हैं, माफिया की मौत पर पहली बार बोले मंत्री ओपी राजभर

मुख्तार ने जिन गरीबों की मदद की वे उन्हें मसीहा मानते हैं, माफिया की मौत पर पहली बार बोले मंत्री ओपी राजभर

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार के मौत के बाद पहली बार मीडिया के सामने शनिवार को अपनी जुबान खोली। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी ने जिन गरीबों की मदद की है वह उन्हें मसीहा मानते हैं।उन्होंने तमाम गरीबों की मदद की है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मुख्तार अंसारी की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हिन्दुस्तान से हुई बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने मुख्तार को मसीहा नहीं कहा। उन्होंने यह कहा था कि जिन गरीबों की मुख्तार अंसारी ने मदद की है वह उन्हें मसीहा मानते व कहते हैं।
मुख्तार परिवार किसी और जांच की मांग करेगा तो सरकार विचार करेगी
मुख्तार की मौत को उन्होंने दुखद घटना बताया। कहा कहा कि ईश्वर के आगे किसी नहीं चलती। उनके परिवार की तरफ से जो आरोप हैं उसकी जांच के आदेश सरकार ने दे दिए हैं। परिवार के सदस्य किसी और जांच की मांग करेंगे तो सरकार उस पर भी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि ज्यादती होने पर गरीब के साथ जो खड़ा दिखाई देगा उसे वह गरीब मसीहा कहेगा। मुख्तार अंसारी को लेकर कई लोगों के बयान सामने आएं हैं जिसमें लोगों ने कहा है कि उन्होंने उनकी जान बचाई, आर्थिक मदद की दुख में काम आए आदि आदि...। ऐसे गरीब लोग मुख्तार अंसारी को मसीहा मानते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)