होम WhatsApp वेडिंग कार्ड स्कैम: क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक अकाउंट, ऐसे बचें इस नए ठगी के जाल से
इंटरनेट पर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक खतरनाक स्कैम का मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां स्कैमर्स ने व्हाट्सऐप के जरिए वेडिंग कार्ड भेजकर बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए।
नई दिल्ली: इंटरनेट पर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक खतरनाक स्कैम का मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां स्कैमर्स ने व्हाट्सऐप के जरिए वेडिंग कार्ड भेजकर बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए।
हिंगोली जिले के एक सरकारी कर्मचारी को व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया। मैसेज में लिखा था– "वेलकम, शादी में जरूर आइए।" जैसे ही कर्मचारी ने लिंक पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से करीब 1.90 लाख रुपये गायब हो गए।
असल में यह कोई असली वेडिंग कार्ड नहीं, बल्कि एक APK फाइल थी। इसे ओपन करते ही पीड़ित का डेटा स्कैमर्स के पास पहुंच गया और उन्होंने उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी। पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विशेषज्ञों के अनुसार यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल भी स्कैमर्स ने इसी तरह के नकली वेडिंग कार्ड के जरिए कई लोगों को ठगा था। अब फिर से इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतें:
तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधियों की चालबाजियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में सतर्क रहना ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।