होम शिवपाल यादव का पलटवार: “सपा हत्या की राजनीति नहीं करती, पूजा पाल का करियर खत्म”

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2025 06:20 PM

शिवपाल यादव का पलटवार: “सपा हत्या की राजनीति नहीं करती, पूजा पाल का करियर खत्म”

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के गंभीर आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूजा पाल ने हाल ही में एक चिट्ठी में लिखा था कि अगर उनकी मृत्यु होती है, तो इसका जिम्मेदार सपा और अखिलेश यादव होंगे।

शिवपाल यादव का पलटवार: “सपा हत्या की राजनीति नहीं करती, पूजा पाल का करियर खत्म”

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के गंभीर आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूजा पाल ने हाल ही में एक चिट्ठी में लिखा था कि अगर उनकी मृत्यु होती है, तो इसका जिम्मेदार सपा और अखिलेश यादव होंगे। इस पर शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए कहा कि इतने दिन चुप रहने के बाद अब अचानक हत्या का डर क्यों?

“पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी”

शिवपाल यादव ने कहा, “हत्या की राजनीति कुछ लोग करते हैं, हम नहीं। समाजवादी पार्टी हत्या की राजनीति नहीं करती। पूजा पाल का विधायक बनने का रास्ता अब बंद हो गया है। उन्हें नैतिक आधार पर पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उनका राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है।”

संगीत सोम और बीजेपी पर निशाना

शिवपाल यादव ने बीजेपी नेता संगीत सोम के ‘पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बन रहा है’ वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनका स्वार्थ जगजाहिर है, कभी हमारे साथ रहे और अब अपने फायदे के लिए कुछ भी कह रहे हैं। उनका चरित्र सबको पता है।

2027 में INDIA गठबंधन की रणनीति

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सेंट्रल पार्लियामेंट बोर्ड की बैठकें जारी हैं और जल्द प्रत्याशियों की घोषणा होगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर उन्होंने कहा, “विधायक अपना नेता चुनते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि भाजपा हटे और अखिलेश मुख्यमंत्री बनें।”

बीजेपी के खिलाफ तीखा हमला

शिवपाल ने भाजपा पर वादाखिलाफी और संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति से भाजपा घबराई हुई है। “समाजवादी पार्टी में सभी वर्ग और जातियों के लोग शामिल हैं। अब ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा पूरे देश में गूंजेगा।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)