होम प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली को थोड़ी राहत, 24 घंटे में 121 अंक गिरा AQI

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2023 09:15 PM

प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली को थोड़ी राहत, 24 घंटे में 121 अंक गिरा AQI

प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली को थोड़ी राहत, 24 घंटे में 121 अंक गिरा AQI

 प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली को थोड़ी राहत, 24 घंटे में 121 अंक गिरा AQI

प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अच्छा रहा। दिल्ली में 24 घंटे के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक में 121 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 5 बजे 217 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

गुरुवार शाम यह 338 दर्ज किया गया था जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को प्रदूषण मध्यम श्रेणी में रहा। अगले तीन दिनों तक प्रदूषण खराब श्रेणी एवं बेहद खराब श्रेणी की शुरुआत में रहने की संभावना है।

सफर के मुताबिक दिल्ली में तेज हवाओं के चलने एवं न्यूनतम तापमान बढ़ने के चलते प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। गुरुवार शाम को दिल्ली में 6 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जबकि शुक्रवार को 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। इसके चलते प्रदूषण के छोटे कणों का बिखराव हुआ है। दिल्ली में उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम दिशाएं से हवा चल रही हैं। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 287 रही तो वहीं शाम के समय यह 217 पर पहुंच गई।
सफर के अनुसार शनिवार को भी दिल्ली का प्रदूषण खराब श्रेणी में ही रहेगा। रविवार को यह बेहद खराब श्रेणी में जा सकता है लेकिन सोमवार को फिर यह खराब श्रेणी में रहेगा। राजधानी में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। ऐसा होने पर प्रदूषण से काफी राहत मिलेगी। शुक्रवार को नेहरु नगर दिल्ली का सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 296 दर्ज किया गया। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट और पूसा में शुक्रवार को सबसे कम प्रदूषण रहा। दोनों ही जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 दर्ज किया गया।

दिल्ली के अधिक प्रदूषित इलाके

जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक
नेहरु नगर 296
शादीपुर 282
आनंद विहार 265
विवेक विहार 256
पंजाबी बाग 241
आईटीओ 240
बवाना 240

दिल्ली के कम प्रदूषित इलाके
जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक

आईजीआई एयरपोर्ट 156
पूसा 156
नजफगढ़ 169
लोधी रोड 171
बुराड़ी क्रासिंग 172
आया नगर 176

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)