होम अक्षरा सिंह ने मांगा भोजपुरी सेंसर बोर्ड, कहा- अश्लील कंटेंट ने फेरा मेहनत पर पानी
अक्षरा सिंह ने मांगा भोजपुरी सेंसर बोर्ड, कहा- अश्लील कंटेंट ने फेरा मेहनत पर पानी
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार सुर्खियों बटोरने का कारण उनका गाना और उनकी कोई फिल्म नहीं है, बल्कि उनका एक बयान है।
दरअसल, बीते दिनों अभिनेत्री 'भोजपुरी नाइट' लॉन्च के लिए पटना पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गानों पर कमेंट कर भोजपुरी सेंसर बोर्ड की डिमांड कर डाली। इतना ही नहीं उन्होंने पवन सिंह संग अपने विवाद पर भी कमेंट कर किया। पढ़िए क्या बोलीं अक्षरा...
सिर्फ अश्लील कंटेंट पर नहीं बल्कि अच्छे कंटेंट पर भी करते हैं काम
दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा से भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने वाले कंटेंट पर सवाल किया गया था। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, ''ऐसा नहीं है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में हम अश्लील कंटेंट पर ही काम कर रहे हैं। हम अच्छा काम भी कर रहे हैं। अगर आप बार-बार ये कहेंगे कि हम अश्लील कंटेंट बना रहे हैं तो आपको सब अश्लील ही लगेगा। पॉजिटिव चीजों को भी देखिए ताकि इंडस्ट्री में पॉजिटिविटी आए। जिस दिन आप नजरिया बदलेंगे उस दिन से लोगों का नजरिया भी बदल जाएगा।
अश्लील कंटेंट की वजह से छिप रही है हमारी मेहनत
इसके बाद अक्षरा से पूछा गया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे लिरिक्स पर रोक नहीं लगानी चाहिए जिन्हें सार्वजनिक जगहों पर सुनने में शर्म आए? इसके जवाब में अक्षरा ने हामी भरी। उन्होंने कहा, "हां, ऐसे गानों को बैन कर देना चाहिए। हालांकि, अब ऐसे गाने आने बंद हो गए हैं। लेकिन फिर भी सरकार को भोजपुरी में सेंसर बोर्ड लाना चाहिए। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने आगे कहा, "हम भोजपुरी की पहचान को आगे रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन, अश्लील कंटेंट की वजह से हमारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।"
पवन सिंह पर सवाल किया तो..
बता दें, इस बातचीत के दौरान अक्षरा से पवन सिंह के साथ उनकी कैमिस्ट्री और विवाद को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि, अक्षरा ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया उन्होंने इस सवाल को पूरी तरह इग्नोर कर दिया और वह थैंक्यू कहकर वहां से चली गईं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।