होम पानी के कारोबार में उतरेंगे अडानी, टाटा से होगी टक्कर! जानिए क्या है योजना?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2023 09:10 PM

पानी के कारोबार में उतरेंगे अडानी, टाटा से होगी टक्कर! जानिए क्या है योजना?

पानी के कारोबार में उतरेंगे अडानी, टाटा से होगी टक्कर! जानिए क्या है योजना?

पानी के कारोबार में उतरेंगे अडानी, टाटा से होगी टक्कर! जानिए क्या है योजना?

अडानी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani enterprises) अब नए सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। अडानी एंटरप्राइजेज की वाटर प्यूरिफाई, ट्रीटमेंट और डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर में कदम रखने की योजना है।

कंपनी मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण सेगमेंट है। बता दें कि टाटा ग्रुप भी पैक्ड वाटर कंपनी बिसलेरी को खरीदने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि Bisleri के मालिक रमेश चौहान ने अपनी कंपनी टाटा के हाथों में सौंपने का फैसला किया। बता दें कि अगर यह डील फाइनल होती है तो अडानी और टाटा ग्रुप में टक्कर हो सकती है।

20,000 करोड़ रुपये आ रहा FPO
कंपनी अगले सप्ताह 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ ला रही है। समूह बंदरगाह, हवाई अड्डा, सड़क, बिजली समेत बुनियादी ढांचा के विभिन्न क्षेत्रों में है। समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगशिन्दर सिंह मीडिया से बातचीत में कह कि कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिये कीमत दायरा 3,112 रुपये से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा है।

अगर एफपीओ को पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिलता है, तो यह कोल इंडिया के 2015 में 22,558 करोड़ रुपये के निर्गम के बाद दूसरा सबसे बड़ा एफपीओ होगा। कोल इंडिया का 15,199 करोड़ रुपये का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) अक्टूबर, 2010 में आया था। सिंह ने कहा, ''हम बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हैं और पिछले करीब दो दशक से इस खंड के लगभग हर क्षेत्र में है। इसको देखते हुए हम जल शुद्ध करने, शोधन और वितरण के क्षेत्र में कदम रखने को काफी उत्सुक हैं।''हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

एफपीओ 27 जनवरी को खुलेगा
सिंह ने कहा कि हम फिलहाल गुंजाइश और अवसरों का आकलन कर रहे हैं। साथ संयुक्त उद्यम परियोजनाओं/अधिग्रहण पर भी नजर है। हम इस क्षेत्र (पानी) को लेकर काफी उत्सुक हैं क्योंकि किसी भी बुनियादी ढांचे के लिये यह महत्वपूर्ण तत्व है। कंपनी का एफपीओ 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। एंकर यानी बड़े निवेशकों के लिये यह एक दिन पहले खुलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)