होम जिनपिंग ने LAC पर जवानों से की बात, युद्ध की तैयारी का लिया जायजा, सामने आई ड्रैगन की नई चाल
जिनपिंग ने LAC पर जवानों से की बात, युद्ध की तैयारी का लिया जायजा, सामने आई ड्रैगन की नई चाल
चीन की चालबाजी एक बार फिर सामने आई है। यहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात अपने जवानों से बात की है। इस दौरान जिनपिंग ने यहां पर युद्ध की तैयारी कैसी है।
शुक्रवार को चीन के आधिकारिक मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। जिनपिंग ने जवानों से यह बातचीत पीएलए हेडक्वॉर्टर से की। गौरतलब है कि जिनपिंग चीन की सत्ताधारी पार्टी सीपीआई के महासचिव और चीनी सेना के मुखिया भी हैं।
क्या ताजी सब्जियां मिल रही हैं
रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग ने पूछा कि क्या सीमा पर तैनात चीनी जवानों को इन मुश्किल हालात में ताजा सब्जियां मिल रही हैं। चीन की सरकारी मीडिया में जो वीडियो दिखाया गया है, उसके मुताबिक जिनपिंग ने जवानों से कहा कि हालिया वर्षों में इस इलाके की स्थिति लगातार बदल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे आर्मी पर भी असर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान जिनपिंग ने इस बात का भी निरीक्षण किया कि चीनी सेना युद्ध के लिए कितनी तैयार है। बताया जाता है कि इस दौरान सिपाहियों ने बड़े उत्साह के साथ चीनी राष्ट्रपति को जवाब दिए। एक सिपाही ने कहा कि सीमा की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
सीमा पर हालात के बारे में पूछा
इस बातचीत के दौरान जिनपिंग ने सिपाहियों से वहां पर उनकी हालत के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने सीमा की निगरानी और मैनेजमेंट वर्क से संबंधित सवाल भी पूछे। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना प्रमुख ने सीमा पर ड्यूटी कर रहे जवानों की तारीफ की और उन्हें जमकर प्रोत्साहित भी किया। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख ही वजह क्षेत्र है, जहां 5 मई 2020 को भारत और चीन के बीच पैंगोंग लेक एरिया में भिड़ंत हुई थी। इस इलाके को लेकर दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता हो चुकी है। भारत हमेशा एलएसी पर शांति बहाली का पक्षधर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।