होम गणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का अलख जगायेगी सी.एम.एस. झाँकी - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2023 07:10 PM

गणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का अलख जगायेगी सी.एम.एस. झाँकी - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

गणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का अलख जगायेगी सी.एम.एस. झाँकी - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

गणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का  अलख जगायेगी सी.एम.एस. झाँकी - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

लखनऊ, 20 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में सर्वधर्म समभाव पर आधारित ‘‘ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नाम’’ विषयक अनूठी झाँकी प्रदर्शित करने जा रहा है। यह झाँकी बनकर तैयार हो चुकी है, जिसे आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों को दिखाया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने झाँकी के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस परेड में यह झाँकी सर्वधर्म समभाव’ एवं ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की महान संस्कृति के अनुरूप मानव मात्र से प्रेम करने की प्रेरणा देगी एवं प्रेम, प्यार, सहयोग, सौहार्द व भाईचारा से ओतप्रोत विश्व व्यवस्था का आह्वान करेगी। डा. गाँधी ने विश्वास व्यक्त किया कि गणतन्त्र दिवस परेड में सी.एम.एस. की यह झाँकी जनमानस के विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। डा. गाँधी ने बताया कि सी.एम.एस. की झाँकी चार भागों में हैं और सभी भाग एक अनूठे ढंग से मानवता के कल्याण का संदेश दे रहे हैं। झाँकी के तृतीय भाग में विश्व संसद के प्रारूप के साथ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 की भावना के अनुरूप विश्व एकता की अपील प्रस्तुत की गई है,इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्राओं ने झाँकी गीत ‘‘ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नाम’’ के मनभावन नृत्य प्रस्तुतिकरण द्वारा सभी का मन मोह लिया। इस झाँकी गीत के माध्यम से सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि सभी धर्मों का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है। झाँकी गीत पर मनमोहक प्रदर्शन करने वाली सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की छात्राओं में फातिमा, अंशिका, सौम्या, एंजला,  मानवी, लैलमा, संस्कृति, अनिशिका, राजश्री एवं लीबा शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)