होम बरेली के बड़े BJP नेता पर रेप का आरोप, पीड़ित महिला बोली-पार्क से उठाकर कार में की थी दरिंदगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2023 08:48 PM

बरेली के बड़े BJP नेता पर रेप का आरोप, पीड़ित महिला बोली-पार्क से उठाकर कार में की थी दरिंदगी

बरेली के बड़े BJP नेता पर रेप का आरोप, पीड़ित महिला बोली-पार्क से उठाकर कार में की थी दरिंदगी

बरेली के बड़े BJP नेता पर रेप का आरोप, पीड़ित महिला बोली-पार्क से उठाकर कार में की थी दरिंदगी

बरेली के बड़े भाजपा नेता पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। महिला का आरोप है कि भाजपा नेता तीन और लोगों के साथ मिलकर उसे पार्क से गाड़ी में बिठाकर ले गए। इसके बाद नशीली दवाएं देकर बारी-बारी से उसके संग रेप किया।

इसमें भाजपा नेता, उनका ड्राइवर और दो अन्य कार सवार शामिल थे। महिला ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। हालांकि भाजपा नेता इन आरोपों को राजनीतिक साजिश के तहत ऐसा किया गया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना कोतवाली में महिला ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह बरेली के बड़े भाजपा नेता के यहां कई सालों तक काम कर चुकी है। 2015 में उसने भाजपा नेता के घर से काम छोड़ दिया था। इसके बाद भी भाजपा नेता उसे परेशान करते रहे। उसका आरोप है कि 2021 में उसका एक्सीडेंट हुआ था, उस समय उस पर एसिड भी फिंकवाया गया था। महिला ने शिकायती पत्र में आगे कहा, इसके बाद रिपोर्ट भी लिखवाई थी। महिला ने 164 के बयानों में भी उसने आरोपियों के नाम बताए थे। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या बोले भाजपा के बड़े नेता

रेप के आरोपों से घिरे बरेली के बड़े भाजपा नेता ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा, यह सब उनको बदनाम करने का षड़यंत्र है। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। भाजपा नेता कहा कि महिला ने घटना की जो तारीख बताई है, उस दिन बरेली में सीएम योगी आए हुए थे। जिसके चलते वह पूरा दिन उन्हीं के साथ थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)