होम एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिये- डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2022 08:29 PM

एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिये- डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिये- डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिये- डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

लखनऊ, 24 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्ड-पैरेन्ट्स डे समारोह’का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिए। उन्होंने उपस्थित माताओं एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों को घर व विद्यालय में नैतिकता एवं आध्यात्मिकता का वातावरण उपलब्ध कराकर आदर्श विश्व समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करें। सी.एम.एस. संस्थापिक-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

            समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती सर्व-धर्म प्रार्थना नृत्य एवं शान्ति प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर रंग-बिरंगी पोशाकों में हँसते-गाते बच्चों ने जीवन का उल्लास बिखरते हुए अनेक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने पैरेन्ट्स एवं ग्रैण्ड-पैरेन्ट्स के समक्ष प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ के द्वारा बच्चों ने विश्वव्यापी समस्याओं के समाधानोें के द्वारा विश्व शान्ति एवं विश्व एकता का सन्देश भी दिया। समारोह में बच्चों को उत्साहित करने हेतु माताओं ने भी बड़े ही उत्साह से अपनी भागीदारी निभायी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री कोमल वलेचा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक बालक को अच्छा और स्मार्ट बनाने का विद्यालय का लक्ष्य अभिभावकों के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों विशेषकर माताओं का आह्वान किया कि जिस पर मानवता गर्व कर सके ऐसे बालक बनाने के लिए वे संकल्पबद्ध होने के लिए आगे आयें। अन्त में उन्होंने समारोह की उद्देश्यपूर्ण सफलता के लिए सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)