होम पति ने लिया कर्ज और लूट गई पत्नी की इज्जत! फाइनेंसर ने किया कई बार रेप, वीडियो भी बनाया

अपराध Alert Star Digital Team Dec 23, 2022 09:26 PM

पति ने लिया कर्ज और लूट गई पत्नी की इज्जत! फाइनेंसर ने किया कई बार रेप, वीडियो भी बनाया

पति ने लिया कर्ज और लूट गई पत्नी की इज्जत! फाइनेंसर ने किया कई बार रेप, वीडियो भी बनाया

पति ने लिया कर्ज और लूट गई पत्नी की इज्जत! फाइनेंसर ने किया कई बार रेप, वीडियो भी बनाया

गुजरात में कर्ज न चुकाने पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में फाइनेंसर ने महिला के साथ कई बार रेप किया। उसका वीडियो भी बनाया।
क्या है मामला

पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने इस साल फरवरी में अजीतसिंह चावड़ा नाम के एक निजी फाइनेंसर और उसके बिजनेस पार्टनर से 50,000 रुपये उधार लिए थे। पीड़िता का पति एक ऑटो रिक्शा चालक है। कर्ज की राशि चुकाने में विफल रहने के बाद, उसे चावड़ा को ब्याज के रूप में प्रतिदिन 1,500 रुपये देने के लिए कहा गया था। कुछ दिन तो उसने दिया, फिर वो ब्याज भी नहीं चुका सका। जिसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बना लिया। इस दौरान इसका वीडियो भी बना लिया।
शादी का भी दावा
उसी महीने, आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता को घर उठाया और एक मंदिर में ले गया। जहां उसके माथे पर जबरदस्ती 'सिंदूर' लगा दिया और उसे अपनी पत्नी घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी कई बार पीड़िता के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस पर आरोप
महिला जब पुलिस के पास गई तो उसने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने से इनकार करने के बाद, पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने पुलिस को उसकी बलात्कार की शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। शिकायक की खबर सुनकर आरोपी गुस्से से भर उठा और उसने महिला पर चाकू से हमला भी कर दिया। जिसमें महिला घायल भी हो गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)