होम पठान फिल्म के दूसरे गाने को लेकर भी मचा बवाल,जानिए क्या है वजह?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2022 09:30 PM

पठान फिल्म के दूसरे गाने को लेकर भी मचा बवाल,जानिए क्या है वजह?

पठान फिल्म के दूसरे गाने को लेकर भी मचा बवाल,जानिए क्या है वजह?

पठान फिल्म के दूसरे गाने को लेकर भी मचा बवाल,जानिए क्या है वजह?

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर फिल्म को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन पठान फिल्म का दूसरा सॉन्ग 'झूमे जो पठान' रिलीज हुआ।

इसके गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट पर ये तेजी से ट्रेंड करने लगा।

'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक कॉपी किया गया है

शाहरूख खान(Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) के फैंस ने 'झूमे जो पठान' गाने को बहुत पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के रिलीज होते ही इसके म्यूजिक पर कोई राइट का आरोप लगने लगा।

आपको बता दें कि 'झूमे जो पठान' गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुखविंदर सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोगों का कहना है कि पठान(Pathaan) मूवी के इस सॉन्ग के म्यूजिक को चुराया गया है। इनता ही नहीं इंटरनेट यूजर्य ने ये तक दावा कर दिया कि पठान(Pathaan) फिल्म के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर ने सुखविंदर सिंह के गाने के म्यूजिक की कॉपी की है।

दोनों गाने का म्यूजिक सिमिलर है

सोशल मीडिया पर झूमे जो पठान(Pathaan) और सुखविंदर सिंह के पुराने गाने की साथ में वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पठान फिल्म के मेकर्स की ट्रॉलिंग शुरू हो गई। जहां एक तरफ इस गाने को कॉपी बता रहे हैं वहीं आपको जानकारी दे दें कि अब तक इस गाने पर 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

जनवरी 2023 में रिलीज होगी 'पठान'

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की पठान मूवी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज। इस फिल्म में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम में फिल्म में रोल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि पठान फिल्म 3 भाषाओं यानी हिन्दी,तेलुगु औऱ तमिल में रिलीज होगी। अब देखना ये होगा की इस फिल्म के गाने की तरह ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)