होम मैनपुरी के विकास से सपा देगी गुजरात मॉडल को पटखनी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2022 09:37 PM

मैनपुरी के विकास से सपा देगी गुजरात मॉडल को पटखनी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

मैनपुरी के विकास से सपा देगी गुजरात मॉडल को पटखनी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

मैनपुरी के विकास से सपा देगी गुजरात मॉडल को पटखनी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में मैनपुरी में हुये लोकसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी को मिली जीत क्षेत्र में विकास के प्रति सपा की गंभीरता को दर्शाता है और मैनपुरी मॉडल ही 2024 के लोकसभा और 2027 के विधानसभा चुनाव में गुजरात माडल पर भारी पड़ेगा और सपा को बड़ी जीत दिलाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर मिली प्रचंड जीत पर आभार जताया।

उन्होंने कहा कि अभी बहुत लंबा सफर है, सरकार निर्दोष लोगों ओर सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया ‘‘ जिस दिन आप लोग एलान कर देंगे, सपा प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी।'' उन्होंने जसवंतनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि डिंपल यादव की जीत में क्षेत्र के लोगों ने बड़ा योगदान दिया। यादव ने कहा ‘‘ मैनपुरी माडल ने गुजरात माडल को फेल कर दिया। यह जीत समाजवादियों के लिए बहुत बड़ी जीत है। यह तब है जब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं।'' चौधरी चरण सिंह के नाम पर शिवपाल यादव द्वारा हैंवरा डिग्री कालेज जैसी संस्था खड़ी किए जाने पर भी उन्होंने चाचा को बधाई दी। किसानों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हमें चौधरी चरण सिंह व नेता जी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलना है। तभी किसानों का भला हो सकता है। सपा प्रमुख ने कहा ‘‘ अब चाचा साथ आ गए हैं। चाचा पाटर्ी में हमारे साथ-साथ हैं। आने वाले सभी चुनाव हम जीतेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पाटर्ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी।'' मैनपुरी में सपा की जीत पर तंज भरे लहजे में कहा ‘‘ गुजरात मॉडल पर मैनपुरी मॉडल भारी पड़ा। ये सबने देखा। उस वक्त दोनों नेता (चाचा-भतीजा) एक ही मंच पर थे। संगठन विस्तार होने पर चाचा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।शिवपाल यादव का सपा में वापस लौटना पाटर्ी के लिए हितकारी रहेगा।'' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)